Bikaner Live

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान ने हरीश भोजक को किया राजस्थान का प्रदेश मंत्री नियुक्त

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितेश पाल जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अजय कुमार व्यास के द्वारा हरीश भोजक को प्रदेश मंत्री राजस्थान के पद का दायित्व सौंपा गया।
इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने हरीश भोजक को बधाई दी और भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान के साथ उत्साह पर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
नव मनोनीत प्रदेश मंत्री हरीश भोजक ने बताया कि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन, जिसे भाजमुमो (Bhartiya Janata Mazdoor Trade Union) के नाम से भी जाना जाता है, यह मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करता है।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के
मुख्य उद्देश्य:
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना.
कार्य:
मजदूरों के लिए स्वास्थ्य रक्षा और सुरक्षित काम करने की स्थिति की वकालत करना.
मजदूरों को सरकार की योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना.
मजदूरों को कानूनी सहायता प्रदान करना.
असंगठित मजदूर को संगठित करके उनकी आवाज को मजबूत करना और उनके अधिकारो की रक्षा करना.

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!