
बीकानेर, 21 अगस्त। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बुधवार को जामसर में जनसुनवाई और रात्रि चौपाल में शिरकत की। ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, आबादी विस्तार, अतिक्रमण हटाने जैसे प्रकरण दिए। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही करने के प्रयास करें। लाइन विभाग के अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता रखते हुए पानी, बिजली, सड़क जैसे प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण किया जाए तथा इनकी देखभाल हो। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक ग्रामीण इसमें भागीदारी निभाएं। उन्होंने त्रिस्तरीय जनसुनवाई के बारे में बताया और कहा कि राज्य सरकार इसे लेकर बेहद गंभीर है। उच्च स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा होती है। उन्होंने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की। सरकारी स्कूलों की नामांकन स्थिति के बारे में जाना। बच्चों को पढ़ने के अधिक से अधिक अवसर देने पर जोर दिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम, सहायक अभियंता मुकेश आहूजा, सरपंच इमरान शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और पात्र व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाने के लिए कहा।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


