Bikaner Live

*कृषि आदान विक्रेता का किया औचक निरीक्षण, कृषि आदान के लिए नमूने*

बीकानेर, 21 अगस्त। गुण नियंत्रण अभियान के तहत उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने जिला मुख्यालय पर कृषि आदान विक्रेता के यहां निरीक्षण किया व कृषि आदान व्यवस्था की उपलब्धता की स्थिति जानी। इस दौरान पेस्टिसाइड के 3 नमूने आनलाइन लिए व गुणवत्ता परीक्षण हेतु कीटनाशी परीक्षण प्रयोगशाला भेजे। गहलोत ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से जिले में कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त कृषि आदान निर्धारित मूल्य पर मिले इसके प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को खाद के साथ किसी भी प्रकार टैगिंग ना किया जाए, इसके लिए विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई। गहलोत ने बताया कि कृषि आदान विक्रेता बीज, उर्वरक व कीटनाशी प्रावधानों में उल्लेखित नियमानुसार ही कार्य करते हुए किसानों को कृषि आदानो की गुणवत्ता पूर्वक आपूर्ति सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विभाग नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कृषि आदान विक्रेता जारी वैध लाइसेंस अनुसार ही कृषि आदानों की बिक्री वैधानिक तरीके से सुनिश्चित करें। विक्रय किए जाने वाले उत्पाद लाइसेंस पी सी में जुड़े होने चाहिए, साथ ही विक्रेता स्तर पर सेल पाइंट्स के अलावा गोदाम का भी इंद्राज होना अनिवार्य है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!