बीकानेर, 21 अगस्त। 12वीं राजस्थान राज्य अंर्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक बूंदी में करवाया जाना प्रस्तावित है।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी संभागों की टीमें एवं जयपुर मुख्यालय की टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता में पुरुष के लिए टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कबड्डी, टेनिस, क्रिकेट, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल तथा महिलाओं के लिए टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन एवं टेनिस खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों के चयन हेतु तिथि व प्रक्रिया से संबंधित प्रक्रिया शीघ्र की जाएगी।












