Bikaner Live

*अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया सम्मान समारोह आयोजित* *चांडक रक्तवीर सम्मान से समानित*

*लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता के हाथों हुवें सम्मानित*

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के दौरान उन महानुभावों का चयन किया गया जिन्होंने अपने जीवनकाल में 50 से अधिक बार रक्तदान कर समाजसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इन्हें “रक्तवीर सम्मान” से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासेलन बीकानेर के अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि 06 जुलाई को बीकानेर इकाई द्वारा हंशा गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ था। इस शिविर में आईवीएफ के सक्रिय सदस्य इंद्र कुमार चांडक ने 100 वी बार रक्तदान किया गया जिसके चलते उनका चयन रक्तवीर सम्मान के लिए हुआ है। जिन्हें दिल्ली स्तिथ होटल दी अशोका में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित वैश्य समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया इंद्रकुमार के सम्मानित होने पर वैश्य समाज के लोगो सहित रक्तदाता समूह में भी खुशी की लहर हैं । इस अवसर पर वैश्य समाज के किशन लोहिया , मोहन सुराणा , राजेश गोयल , विनोद गोयल , विनोद धानुका , सुभाष मित्तल, मनीष सिपानी , युवा अध्यक्ष मुदित ख़ज़ांची , किशन अग्रवाल , विजय बाफना, संजय जैन सांड, सुमन जैन सरिता जैन , विनोद देवी , सरला लोहिया, ममता राठी, लोकेश करनानी , सुरेश गुप्ता , में प्रश्न्नता जाहिर की हैं ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!