दिनांक 21.08.2025 बीकानेर
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने लिखा पत्र
बीकानेर से सूरत सीधे फ्लाईट शुरू करने की रखी मांग
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने किंजरापु राममोहन नायडू केन्द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर बीकानेर से सुरत नियमित फ्लाईट चालु करने की मांग रखी राठी ने पत्र में लिखा है कि सूरत वाणिज्यिक एवं व्यापारिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक केन्द्र है बीकानेर सहित श्रीडूंगरगढ, नोखा, खाजुवाला, कोलायत के लगभग 50 हजार व्यापारी सूरत में निवास करते हेै, बीकानेर ज्वैलरी का व साडी एवं कपडा व्यवसाय का एक बडा केन्द्र है, सूरत सिधे फ्लाईट होने से इनसे जूडे व्यापारियों को सूविधा होगी। बीकानेर से सुरत सप्ताह में लगभग 10 से 12 रेल की सुविधा है और लगभग 15 से 20 बसे प्रतिदिन परिवहन करती है। इनमें यात्री भार लगभग 800 से अधिक रहता है, इसके अलावा बीकानेर के काफी लोग सूरत निवास करते है, जो सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों हेतु बीकानेर आते है। बीकानेर से सूरत डायमंड, ज्वैलरी, कपड़ा व साड़ी के व्यवसायी आवागमन करते है, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उपरोक्त व्यवसायियों को राहत भी मिलेगी। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल आपको यह आष्वस्त करता है कि बीकानेर से सुरत फ्लाईट फुल पैंक चलेगी व इसके लिए प्रयास भी किए जाएगें। अतः ऑनलाईन सर्च करने पर बीकानेर से मुम्बई, दिल्ली, चैन्नई, गुहावटी और कोलकात्ता की फ्लाइट नजर आती है परन्तु सूरत की फ्लाइट कनेक्टिंग सूची में नही है। साथ ही यह अनुमान है कि बीकानेर के लगभग 50 हजार से अधिक लोगों को इस कनेक्टिंग फ्लाइट से परिवहन में सुगमता होगी अतः हमारा निवेदन है कि बीकानेर से सुरत नियमित फ्लाइट चालु कर अनुग्रहित करें। राठी ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने माननीय केंद्रीय कानुन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर फ्लाईट चालु करने की मांग पहले भी रखी जिसपर माननीय मंत्री जी द्वारा प्रयास किए जा रहे है एवं यह आष्वासन भी मिला है कि फ्लाईट शीघ्र चालु की जाएंगी। इस पत्र की प्रतिलिपि राजेन्द्र बघेला निदेषक नाल ऐयरपोर्ट को शौपकर व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि दल ने निदेषक से आग्रह किया कि फ्लाईट अतिषीघ्र चालु कराने के प्रसास करें इस पार निदेषक ने अपने स्तर पर जल्द कार्यवाही करने का भरौसा जताया इस प्रतिनिधि मंडल के सचिव संजय जैन सांड, किषन लोहिया, विजय बाफना, ओमप्रकाष आदि भी शामिल हुवे। इस अवसर पर सभी ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति जारी करने व लालगढ़-बीकानेर ट्रेक के दोहरीकरण लगभग 11.08 किलोमीटर रेल मार्ग की डबल लाइन परियोजना के लिए ₹278.63 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया इन दोनो कार्यो से बीकानेर के लोगो को आवागमन में सुगमता होगी।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


