Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय फोटो पत्रकार दिनेश चंद्र गुप्ता का सम्मान….
soni

बीकानेर।
फोटो पत्रकारिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर शहर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री दिनेश चंद्र गुप्ता का अभिनंदन राजस्थान महिला ग्रुप सेक्टर 4, जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर की महिलाओं तथा शौर्य किड्स वर्ल्ड स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महिला ग्रुप की ओर से श्री गुप्ता का माल्यार्पण कर तथा श्रीकृष्ण-राधा की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं शौर्य किड्स वर्ल्ड स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने केक कटवाकर हर्षोल्लास के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पत्रकार दिनेश गुप्ता ने कहा कि “जो हम प्रकृति को देते हैं, वह हमें दुगना करके वापस देती है।” उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी भी प्रकृति और समाज से जुड़ाव का माध्यम है और इसे संजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है।

महिला समूह की ओर से कहा गया कि बीकानेर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला यह सम्मान पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!