Bikaner Live

धर्म घुल गया आस्था में शेष बचा आदमी संकल्प सेवा रथ हुआ रवाना
soni

बीकानेर,आस्था और धर्म में संकल्पित सेवा भाव से ओत-प्रोत श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट का 41वां संकल्प सेवा रथ शोभा यात्रा के रूप में रवाना हुआ।

इस रवानगी के दर्शनार्थ सारी सडके संकल्प रथ के दर्शनार्थ उमड़ पड़ी व स्थान-स्थान इस शोभा यात्रा का आतिथ्य सत्कार किया गया शहर की सड़कों पर जिस-जिस गली से यह संकल्प रथ गुजरा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा व छतों से पुष्प वर्षा होती रही। वातावरण धर्ममय हो गया और ऐसा लगा छोटी काशी जो अपने धार्मिक स‌द्भाव से पहचानी जाती है उसमें यह आस्था ओर गहरी हो गई व धर्म घुल गया आस्था में शेष बचा आदमी।

ज्ञात रहे श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट पिछले 40 वर्षों से अनवरत पैदल जातरूओं की सेवा का बीड़ा उठा रहा है और इस सेवा के जज्बे के निमित ट्रस्ट के कार्यकर्ता शहर से एक संकल्प सेवा रथ के साथ रवाना होता है। गाजे-बाजे के साथ व जय बाबे री जय के सिंहनार के साथ ये कार्यकर्ता सेवा के लिए रवाना हो गये। श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री शिवकुमार सोनी ने बताया कि हमने टैंकरों से पानी की सेवा से शुरू करते हुए वर्तमान में लगभग हजार पैदल जातरूओं के भण्डारे, रात्रि विश्राम, भोजन, चाय, नाश्ता व चिकित्सा व्यवस्था की सेवा पैदल जातरूओं को समर्पित की जाती है। यह निष्काम भाव की सेवा आगामी 12 दिनों तक अनवरतन चलेगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरज सोनी ने बताया कि पैदल जातरूओं की सेवा से जो मानसिक शक्ति व आस्था का आभास होता है वहीं सभी सदस्यों में संचालित होता है। हमारे कार्यकर्ता प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा के लिए चाक चौबन्द होकर जुट गये है।

सेवा संकल्प शोभा यात्रा में बीकानेर के श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शनार्थ सेवा रथ की ओर उमड़ पड़े व पूरा शहर जयकारों से गूंज उठा। पैदल जातरूओं के लिए चिकित्सा सुविधा बढाने के लिए भी कार्यकर्ता कार्यरत है व चिकित्सा शिविर लगाये जाने की योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!