बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्था के अध्यक्ष मेघराज नांगल द्वारा बताया गया कि 24 अगस्त को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम “हर दिल जो प्यार करेगा” के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को किया गया, जिसमें वारानसी से आ रही मशहूर गायिका सुश्री सृष्टि के साथ स्थानीय कलाकार युगल गायन की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित एन.डी. रंगा व संस्था के स्थानीय कलाकार मदन गोपाल खत्री, रामकिशोर यादव, कैलाश खत्री, पवन चठ्ठा, संजीव ऐरन, नारायण बिहाणी,कमल कान्त सोनी मेघराज नांगल उपस्थित रहे।













