बीकानेर। रामधणी सेवा समिति के द्वारा जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित गोल मार्केट मूर्ति सर्किल के पास गुरुवार की रात्रि को लोक देवता बाबा रामापीर का भव्य सालाना जागरण लगाया गया। जागरण आयोजक राधेश्याम सोनी एवं दीपक सोनी ने शुक्रवार को बताया कि बीजेपी युवा नेता विजय मोहन जोशी, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु सारस्वत, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, प्रोपर्टी डीलर भरत झाम्ब, बालकिशन व्यास उर्फ बालू काका, पंडित गोपाल किराडू , सैय्यद अख्तर, कमल श्रीमाली , कुमार महेश किराडू, हितेन्द्र व्यास, उस्ताद जफर सहित गणमान्य लोगों के साथ मिलकर रामधणी सेवा समिति के जागरण से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बाबा की जोत आरती की, बीकानेर में सभी की कुशल मंगल कामनाएं की। फिर भजन कलाकार राधेश्याम बिस्सा ने सर्वप्रथम गणेश वंदना गाकर जागरण की शुरुआत की। उसके बाद राजस्थान श्रीगंगानगर जिले की जागरण कार्यक्रम की सुपर प्रसिद्ध मुख्य गायिका सुनीता बागड़ी ने एक से बढ़कर एक रामदेवजी महाराज, शिव जी एवं कृष्ण भगवान की लीलाओं के भजनों गाकर जागरण पंडाल बाबा के भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही बीकानेर के भजन कलाकार मास्टर भंवर अली , घनश्याम तेजी अन्य ने बाबा के पंरपरागत भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों की वाहवाही बटोरी। साथ में इस जागरण की म्यूजिकल ग्रुप टीम में की बोर्ड पर असद अली,ढोलक पर इलियास भाई,ओक्टो पैड पर टिपू रहमान, तबला पर राहुल, ढ़ोल पर रमेश ने बजाकर भजन गायक कलाकारों का साथ दिया, श्रीगंगानगर जिले से सुनीता बागड़ी के साथ रेमो ,अजय, सुमित एवं तोफीक खान मीर द्वारा संगत की गई। साउंड सिस्टम जोगेन्दर चौधरी का था । मंच संचालन विनय हर्ष ने किया।
( फोटो 01 भजन गायिका सुनीता बागड़ी मंच पर भजनों की प्रस्तुतियां देती हुई।)
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


