Bikaner Live

प्रधानाचार्य मुकेश मीना के प्रयास  रंग लाए।  विद्यालय में शिक्षकों की गणवेश लागू 

हेमोलाई   तोलाराम मारू



नोखा जैसलसर ग्राम पंचायत का  रा.उ.मा.वि.हेमोलाई नाडी, राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों का गणवेश लागू करने वाला नोखा ब्लॉक का पहला विद्यालय बना।
इस अवसर पर उपस्थित श्रीमान धन्नाराम प्रजापत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नोखा ने शिक्षकों का गणवेश एवं परिचय पत्र, तथा विद्यार्थियों का परिचय पत्र जैसे नवाचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ के मूल निवासी और इस विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार मीना को साधुवाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने श्री मीना द्वारा दो माह के अल्प काल में विद्यालय में जुटाए संसाधनों के साथ साथ विद्यालय परिसर को हरित वाटिका में बदले जाने की भी सराहना की।
संस्थाप्रधान ने भी cbeo साहब को वाटिका जैसा ही सुंदर बोर्ड परीक्षा परिणाम देने का आश्वासन दिया।
विद्यालय स्टाफ के साथ साथ ग्रामयजनो की भी उपस्थिति रही।
मंच संचालन श्री प्रह्लाद राम अध्यापक ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!