Bikaner Live

विद्यार्थी ही नहीं शिक्षक भी गणवेश में आएंगे स्कूल-शिक्षकों का गणवेश लागू करने वाला नोखा ब्लॉक का पहला विद्यालय बना।

प्रधानाचार्य मुकेश मीना के प्रयास रंग लाए। विद्यालय में शिक्षकों की गणवेश लागू हेमोलाई

नोखा जैसलसर ग्राम पंचायत का रा.उ.मा.वि.हेमोलाई नाडी, राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों का गणवेश लागू करने वाला नोखा ब्लॉक का पहला विद्यालय बना।
इस अवसर पर उपस्थित श्रीमान धन्नाराम प्रजापत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नोखा ने शिक्षकों का गणवेश एवं परिचय पत्र, तथा विद्यार्थियों का परिचय पत्र जैसे नवाचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ के मूल निवासी और इस विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार मीना को साधुवाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने श्री मीना द्वारा दो माह के अल्प काल में विद्यालय में जुटाए संसाधनों के साथ साथ विद्यालय परिसर को हरित वाटिका में बदले जाने की भी सराहना की।
संस्थाप्रधान ने भी cbeo साहब को वाटिका जैसा ही सुंदर बोर्ड परीक्षा परिणाम देने का आश्वासन दिया।
विद्यालय स्टाफ के साथ साथ ग्रामयजनो की भी उपस्थिति रही।
मंच संचालन श्री प्रह्लाद राम अध्यापक ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!