
“सेवा राष्ट्र की, सुरक्षा परिवार की” की थीम के साथ पूरे राजस्थान सर्किल में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) का कैंप रखा गया जिसमें बीकानेर मंडल में 20 अगस्त 2025 को 70 पॉलिसियां जारी की गईं, जिनका प्रीमियम ₹10,66,468/- (दस लाख छियासठ हजार चार सौ अड़सठ रुपये मात्र) था। इस पहल का उद्देश्य डाक जीवन बीमा के कवरेज को बढ़ाना है, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को वह वित्तीय सुरक्षा मिल सके जिसके वे हकदार हैं।
इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए, 11 सितम्बर 2025 को बीकानेर मंडल, भारतीय डाक विभाग में 100 नए डायरेक्ट एजेंट जोड़े जाएंगे एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा, जो बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा और समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचने और डाक जीवन बीमा योजनाओं की जागरूकता और पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डाकघर एवं मंडल कार्यालय बीकानेर में संपर्क करें।
ऐसे प्रयास सराहनीय हैं, क्योंकि डाक जीवन बीमा न केवल परिवारों को मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को भी मजबूत करता है। मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि आगे आएं और इस पहलुओं का लाभ उठाएं।
मोहन लाल विजारणिया अध्यक्ष डाकघर
बीकानेर मंडल ने जानकारी दी!












