बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएसन अध्यक्ष महेश कोठारी एवं अनन्तवीर जैन ने केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से बीकानेर के सर्वांगीण विकास के पहलूओं पर चर्चा की | सभी ने मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बीकानेर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलवाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया | साथ ही बताया कि बीकानेर जिले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का क्षेत्रीय कार्यालय खुलवाया जाए क्योंकि जोधपुर से जिला कार्यालय, बीकानेर व श्रीगंगानगर की दूरी क्रमशः 260 किमी एवं 550 किमी हैं जिससे भविष्य निधि सदस्यों, पेशनरों एवं कम्पनियों के नियोक्ताओं को काफी आर्थिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं । साथ ही करणी औद्योगिक क्षेत्र में सीईटीपी की स्थापना करवाई जाए | करणी औद्योगिक क्षेत्र में रिको लिमिटेड द्वारा गंदे पानी के निस्तारण हेतु सीईटीपी की स्थापना किया जाना प्रस्तावित था लेकिन रिको की हठधर्मिता के कारण आज तक यह कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है जिससे करणी औद्योगिक क्षेत्र में गंदे पानी का तालाब बन गया है जो कि एक बड़े भूभाग के लिए नासूर बन रहा है | वर्तमान में बीकानेर में बढती डकैती, चोरियां तथा नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आयुक्तालय की महत्ती आवश्यकता है | ताकि बीकानेर में पुलिस स्वतंत्र रूप से कार्य कर सके एवं आयुक्तालय घोषणा से पुलिस बल में भी इजाफा मिलेगा और बढ़ते अपराध पर भी अंकुश लगेगा | साथ ही पीबीएम अस्पताल में आए दिन हो रही चोरियों, असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दी जाने वाली घटनाओं तथा पीबीएम अस्पताल में गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने हेतु पीबीएम अस्पताल में पुलिस थाना खुलवाया जाए |
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


