बीकानेर, 25 अगस्त। वित्तीय वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव की अध्यक्ष में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की घोषणाओं तथा अब तक उनके क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उच्च स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जाती है। इसके मद्देनजर प्रत्येक अधिकारी इन घोषणाओं के क्रियान्वयन को पूर्ण गंभीरता से लें। किसी प्रकार की कमी रहने पर संबंधित कार्यालयाध्यक्ष इसके लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने भूमि आवंटन से जुड़े मामलों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से करने तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बजट घोषणाओं की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने के साथ विभाग स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं के समय पर पूर्ण होने पर सरकार की मंशा के अनुरूप लक्षित वर्ग को इनका पूर्ण लाभ मिल पाता है। उन्होंने प्रत्येक विभाग को क्रियान्वयन में ओर प्रगति लाने तथा आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, नगर निगम उपायुक्त कुलराज मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, आरसीएचओ डॉ रमेश गुप्ता, जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी, मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


