पूनरासर गांव में हनुमानजी का मेला 28 से 30 अगस्त तक भरेगा। इस दौरान म्यूजियम सर्किल से गुसाईंसर तक वाहनों को प्रवेश निषेध किया गया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यातायात की अलग व्यवस्था की है। इस मार्ग पर दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन म्यूजियम सर्किल से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, पंचशती सर्किल, शिवबाड़ी मंदिर के सामने से जोड़बीड़ के पास नापासर फांटा चौराहा, नापासर गुसाईंसर मार्ग से जयपुर रोड की तरफ जा सकेंगे। इसी प्रकार जयपुर रोड से बीकानेर की तरफ आने वाले वाहन गुसाईंसर से नापासर, कैमल फार्म के सामने से बीकानेर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। नौरंगदेसर कच्चे मार्ग पर सेवा वाले वाहन बीछवाल बाइपास होते हुए पेमासर फांटा होकर बंबूल, नौरंगदेसर जा सकेंगे। बीकानेर से जयपुर आने-जाने के लिए इन्हीं मार्गों का उपयोग करने की हिदायत यातायात पुलिस ने दी है।
यातायात पुलिस के अनुसार मेले में पैदल श्रद्धालुओं के लिए लगाने वाले सभी सेवा समिति दल हाइवे पर जयपुर की ओर से जाने वाली बांयी तरफ सड़क से 50 फीट दूरी पर अपने टेंट लगा सकेंगे। इससे पदयात्रियों को परेशानी नहीं होगी तथा यातायात भी जाम नहीं होगा। पूनरासर मेले के दौरान डीजे सिस्टम लगे वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। सड़क के दोनों तरफ स्टाल या टेंट नहीं लगाए जा सकेंगे। सेवा के पांडाल केवल उत्तर दिशा में सड़कें बांयी तरफ ही लगाए जा सकेंगे।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


