Bikaner Live

हनुमान हत्था में बाबा रामदेव जी का भव्य जागरण का हुआ आयोजन
soni

हनुमान हत्था में बाबा रामदेव जी का भव्य जागरण का हुआ आयोजन


बीकानेर। एका एक मित्र मंडल सेवा समिति द्वारा द्वारा सोमवार की बीज की रात्रि को हनुमान हत्था गवर्नमेंट प्रेस के पास बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर के सामने भव्य जागरण रखा गया। जागरण आयोजक टीम के सुशील ने मंगलवार को बताया कि पहले मंदिर पुजारी राहुल शर्मा ने आरती और ज्योत करवाई उसके बाद जागरण की शुरुआत कलाकार इस्माइल दरबार ने बाबे के गाये जाने वाले परंपरागत भजनों से शुरूआत की।
रतना डांसर ने चक्करी एवं भटकी पर शानदार नृत्य किया जिससे पंडाल में मौजूद भक्तों में जोश भर गया। भजन कलाकार सुनील प्रजापति, सोनू प्रजापत सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर जागरण आयोजक टीम के प्रो. शैलेन्द्र सिंह, मनोज कुमार जोशी, मुकेश गहलोत, सुशील, दीपक स्वामी एवं सोमदत्त आचार्य द्वारा जागरण में मौजूद भक्तों के बीच में बाबा की प्रसादी का वितरण किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!