नोखा । बीकानेर रानी बाजार स्थित A.S.G. नेत्र रोग हॉस्पिटल के सौजन्य से राजस्थान पेंशनर समाज जिला कार्यालय हॉल में 30 अगस्त शनिवार को सुबह 10 बजे से पेंशनर समाज का सेमिनार आयोजित होगा । जिसमें आंखों में होने वाली बीमारियों, उपचार व सावधानियों आदि के बारे में इसी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत बेनीवाल द्वारा बताया जाएगा । पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी भी शामिल होंगे ।














