Bikaner Live

जोशीवाडा में गणेश महोत्सव का पूजन के साथ आरंभ हुआ

जोशीवाडा में गणेश महोत्सव का पूजन के साथ आरंभ हुआ
बीकानेर 27 अगस्त। गणेश चतुर्थी पर 1934 से आरंभ हुआ गणेश महोत्सव आज तक निरंतर चल रहा है,आज भी जोशीवाडा के हनुमान भवन में गणेश प्रतिमा का भव्य पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
यह जानकारी देते हुए रमेश आचार्य एवं रामेश्वर जोशी ने बताया कि दस दिन चलने वाले महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा ता है जिसमें शहर के नामचीन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।
आज महोत्सव आरंभ पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर आचार्य,गौरी शंकर व्यास, भैरु रत्न बोहरा, नागेश्वर जोशी,हरि रत्न जोशी, अशोक थानवी, पन्ना लाल आचार्य सहित मौहल्ले के बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित थीं।
रामेश्वर जोशी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम आरती एवं दोपहर में महिलाओं द्वारा भजनो का कार्यक्रम भी होगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!