Bikaner Live

अहमद हारून क़ादरी के काव्य संग्रह ‘फ़नकार’ का विमोचन 31 अगस्त को…
soni

सोशल प्रोगेसिव सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 31 अगस्त को सुबह 10 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में बीकानेर के जाने-माने गायक, कवि शायर अहमद हारून कादरी,उप वन संरक्षक द्वारा रचित शे’र,नज़्म आज़ाद गजलों के प्रथम काव्य संग्रह “फ़नकार” के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । सोशल प्रोगेसिव सोसायटी के अध्यक्ष नदीम अहमद ‘नदीम’ ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनाब हाजी अब्दुल रशीद क़ादरी शिक्षाविद व समाजसेवी;विशिष्ट अतिथि अमित गोस्वामी,शायर एवं सरोद वादक होंगे ।अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री मधु आचार्य आशावादी करेंगे । पत्र वाचन इमरोज़ ‘नदीम’ युवा साहित्यकार करेंगे। मंच संचालन युवा साहित्यकार व वरिष्ठ उदघोषक संजय पुरोहित करेंगे । कार्यक्रम में सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी द्वारा अहमद हारून क़ादरी का सम्मान किया जाएगा ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!