Bikaner Live

विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा पूनरासर मेले की तैयारियों का निरीक्षण
soni

बीकानेर। स्थानीय भाजपा विधायक श्रीडूंगरगढ के ताराचंद सारस्वत ने गुरुवार को पूनरासर हनुमान जी के वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं व तैयारियों का जायजा लिया। सारस्वत द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट कमेटी के साथ बैठक कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की ।
इस अवसर पर सारस्वत ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। विशेषकर पैदल यात्रियों के लिए सुव्यवस्थित इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल, थाना अधिकारी, मंदिर ट्रस्ट कमेटी, भाजपा पदाधिकारी, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर प्रांगण ट्रस्ट द्वारा ताराचंद का माला एवं मंदिर का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
( फोटो 01 पूनरासर मेला ट्रस्ट एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत की बैठक ।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!