पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पूरा किराया: 65 रुपए
– महिलाओं और बच्चों के लिए रियायती किराया: 35 रुपए प्रति यात्री

पूनरासर बालाजी मेला 30 अगस्त को है, जिसमें लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचेंगे। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 29 और 30 अगस्त को विशेष बस सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। ये बसें बीकानेर के एमएम ग्राउंड से पूनरासर के लिए लगातार संचालित होंगी।
*किराया व्यवस्था:*
– पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पूरा किराया: 65 रुपए
– महिलाओं और बच्चों के लिए रियायती किराया: 35 रुपए प्रति यात्री
*बस संचालन की जिम्मेदारी:*
मेला प्रभारी मदन सिंह राजपुरोहित (प्रबंधक यातायात) और सतीश आचार्य को बसों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। पूनरासर से बसों का संचालन मेला कमेटी और प्रशासन द्वारा सुझाए गए स्थान से किया जाएगा।
*पदयात्रियों के लिए व्यवस्था:*
पदयात्रियों की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों को हल्दीराम प्याऊ के पास ही रोका जा रहा है।












