Bikaner Live

*वेटरनरी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स की हुई स्पोर्ट गतिविधियां*

बीकानेर, 30 अगस्त। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के 1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एन.सी.सी. यूनिट द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सी.वी.ए.एस. बीकानेर के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के एनसीसी कैडेट्स के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सैमुअल जे. प्रेमकुमार ने खेलों और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर कैडेट्स को प्रेरित किया और कैडेट्स को विभिन्न खेल गतिविधियों को शारीरिक फिटनेस एवं स्वस्थ रहने का माध्यम बताया। आयोजन के दौरान लेफ्टिनेंट सुनीता चौधरी, एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर, सी.वी.ए.एस. और एनसीसी यूनिट के पी.एल. स्टाफ उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!