बालक-बालिकाओं का शिविर आज
तप, त्याग, श्रद्धा व भक्ति से शुद्ध गति-गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा.
बीकानेर, 30 अगस्त । जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मंथन प्रभ सागर व मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधिश्रीजी के सान्निध्य में 8 दिन मौन सहित 11 दिन की करने वाली श्रीमती प्रतिभा पत्नी पत्नी विक्रम भुगड़ी,(मंत्री खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर इकाई) ज्योति पत्नी अंकित नाहटा का अभिनंदन किया गया। श्राविकाओं का शिविर हुआ तथा रविवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बालक-बालिकाओं का शिविर आयोजित किया जाएगा।
खरतरगच्छ युवा परिषद के उपाध्यक्ष कमल सेठिया व सदस्य अभिषेक डागा ने बताया कि तपस्वियों का अभिनंदन भावना बैद, हुलासी देवी पूगलिया, पुष्पा देवी बोथरा तथा खरतरगच्छ महिला परिषद की सदस्याओं आदि ने किया। तपस्वी के अभिनंदन के समय ’’ केसरिया-केसरिया आज म्हारो रंग केसरिया’’ आदि भक्ति गीत गाए गए तथा तपस्या की अनुमोदना जयकारों से की गई। गणिवर्य, मुनिवृंद व साध्वी वृंद के सम्मान में विजय डागा ने भी गीत प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की बीकानेर इकाई के मंत्री लीला बेगानी ने बताया कि श्राविकाओं के शिविर में साध्वी शंखनिधि श्रीजी ने जैन धर्म के सिद्धान्तों के बारे में बताया । शिविर में करीब दो दर्जन महिलाओं ने हिस्सा लिया। धर्म संबंधित प्रश्नों का भी उतर साध्वी जी ने देकर श्राविकाओं की जिज्ञासाओं को दूर किया।
प्रवचन-गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने शनिवार को ढढ्ढा कोटड़ी में प्रवचन में कहा कि त्याग, तप, श्रद्धा व परमात्म भक्ति से शुद्ध गति मिलती है। देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण बढ़ता है तथा मोक्ष का मार्ग मिलता है। सम्यक ज्ञान, दर्शन व चारित्र से धर्म-आराधना, साधना,तपस्या तथा प्रभु भक्ति करने वाले परमात्म भक्त को देव भी नमस्कार करते है। वहीं मिथ्या दृष्टि रखने वाले के जीवन में धर्म अस्तित्व में नहीं रहता ।
मणिधारी दादा गुरुदेव की पूजा आज
जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य पमेहुल प्रभ सागर, मंथन प्रभ सागर व मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधिश्रीजी के सान्निध्य में रविवार को गोगागेट के बाहर पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित जिनालय में मणिधारी दादा गुरुदेव की भक्ति संगीत के साथ पूजा दोपहर डेढ़ बजे से शाम पांच बजे तक भक्ति संगीत तथा उसके बाद प्रसाद का आयोजन होगा।
मरोठी, सेठिया, शाह पंचायती ट्रस्ट के सोहन लाल, इंद्रचंद, आशीष, राहुल,तन्मय व गुनमय दुग्गड़ आदि ने शनिवार को गणिवर्य व साध्वीवृंद तथा श्रावक-श्राविकाओं से ढढ्ढा कोटड़ी में पूजा में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी की अपील की।
——————————————
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


