Bikaner Live

इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन ( ITEF ), राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन मरु नगरी बीकानेर सम्पन्न….

इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन ( ITEF ), राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन मरु नगरी बीकानेर में 29 व 30 अगस्त को सम्पन्न हुआ । गणेशम रिसोर्ट में सम्पन हुए इस एतिहासिक समारोह में पूरे राजस्थान से करीब 300 प्रतिनिधियोँ ने हिस्सा लिया । इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान माननीय सुमित कुमार और आयकर आयुक्त (मुख्यालय), जयपुर श्रीमान शैलेन्द्र शर्मा थे । दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान जवलंत मुद्दों और पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के हितों से जुड़े मसलों पर गहन चिंतन हुआ तथा आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श भी हुआ ।

समारोह के दौरान आगामी 2 वर्ष हेतु नयी कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जिसमें कॉमरेड राजेन्द्र मीना अध्यक्ष एव कॉमरेड सियाराम स्वामी महासचिव निर्वाचित हुए। जोधपुर प्रभार के लिये हुए चुनावों में *बीकानेर के नारायण बच्छ* संगठन सचिव तथा *अंकुश बिश्नोई* संयुक्त सचिव निर्विरोध चुने गए । *बीकानेर के सचिव विकेश कड़वासरा* ने जानकारी देते हुए बताया की बीकानेर के साथियों की और से गत दो माह के अथक प्रयासों के कारण यह अधिवेशन एतिहासिक रहा तथा सभी अतिथियोँ, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने आवास, भोजन, वाहन व्यवस्था व आतिथय सत्कार की मुक्त कण्ठ से प्रसंशा की ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!