Bikaner Live

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में दूसरे दिन खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन


बीकानेर – राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है । इस अवसर पर महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। आज खेल के दूसरे दिन खेल कार्यक्रम का शुभारम्भ इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष श्री बाबूलाल द्वारा बेडमेंटन मैच से हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय डॉ. आलोक व्यास, श्रीमती इंदुबाला शर्मा, श्री एम.आई. काजी, श्री सुमित भाटी तथा डॉ. वीं एस ताखर, श्री शिवदयाल सिंह, श्री हितेश सैनी, कमल प्रीत, प्रियंका चौधरी, किरण कुमारी  सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। उद्धघाटन कर्ता श्री बाबूलाल ने संबोधन में कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका खेलों के प्रति समर्पण और अनुशासन आज भी हर खिलाड़ी के लिए मार्गदर्शक है। राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक -मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

वॉलीबॉल : टीम-ए (कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल) विजेता, टीम-बी (सिविल, इलेक्ट्रिकल, यांत्रिक) उपविजेता।

बैडमिंटन (महिला) : विजेता – अनुष्का डूडी (विद्युत प्रथम वर्ष), उपविजेता – अनुष्का खिचड़ (सिविल प्रथम वर्ष )।

बैडमिंटन (पुरुष) : विजेता – मेहूल (विद्युत), उपविजेता – भूपेंद्र (विद्युत)।

शतरंज (महिला) : विजेता – चित्रा (सिविल), उपविजेता – आरती (कंप्यूटर)।

कैरम (महिला) : विजेता – अनुष्का खिचड़, उपविजेता – पायल।

टेबल टेनिस (पुरुष) : विजेता – जितेन्द्र सिंह (विद्युत), उपविजेता – दिव्यांश (यांत्रिक)।

शतरंज (पुरुष) : विजेता – प्रीतम (केमिकल), उपविजेता – आशीष (कंप्यूटर)।

कैरम (पुरुष) : विजेता – फुकराम (यांत्रिक), उपविजेता – अकशर्म (कंप्यूटर)।

प्राचार्य डॉ. के.के. सुथार ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि तीन दिन चलने वाले इस आयोजन से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और मेजर ध्यानचंद की खेल भावना से सीखने का अवसर मिलेगा।
खेल संयोजक डॉ एस एल प्रजापत ने सभी विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनायें दी तथा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!