Bikaner Live

राजस्थान पेंशनर समाज बीकानेर व ए एस जी नेत्र चिकित्साल्य नेत्र जागरुकता सेमिनार आयोजित किया

नोखा । राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने बीकानेर में पेंशनर समाज कार्यालय में आयोजित शिविर में भाग लेकर नोखा पहुंचने पर बताया कि
राजस्थान पेंशनर समाज बीकानेर एवम ए एस जी नेत्र चिकित्साल्य बीकानेर रानी बाज़ार के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र जागरुकता सेमिनार आयोजित किया गया ।
जिसकी अध्यक्षता राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा बीकानेर के अध्यक्ष advocate ओम प्रकाश जोशी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अस्पताल के सीनियर नेत्र विशेषज्ञ डॉ अभिजीत बेनीवाल के द्वारा नेत्र संबंधित सभी बीमारियों के बारे में बताया गया जिसमें आंख में होने वाले रोग ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, रिफ्रेटिव सर्जरी एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजेनरेशन जैसी बीमारियों के बारे बताया और उसके उपचार इलाज़ के बारे दिशा निर्देश दिए ।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी, जिला महामंत्री कालूराम भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पारिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मनचासीन थे। इस दौरान जिला पदाधिकारीयों रमेश आचार्य, महेश आचार्य, अब्दुल अजीज, मोहम्मद बागवान, श्रवण सिंह  भाटी आदि व्यवस्थाये सम्भाले हुए थे।
अस्पताल के द्वारा नि शुल्क नेत्र जॉच कूपन वितरण किए गए जिसमें पेंशनर धारी अपनी ओर अपने परिवार का नि शुल्क नेत्र जॉच करवा सकते हे
अस्पताल की ओर से टीम  कपिल चौहान, हरेंद्र गोयल,नरेश गेहलोत, राज कुमार,सुनील कुमार इन सब का सहयोग रहा है बीकानेर के पेंशनर समाज ने ए एस जी नेत्र चिकित्साल्य की टीम धन्यवाद दिया

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!