Bikaner Live

श्री पूनरासर हनुमानजी 3 दिवसीय भादवा मेला का समापन


बीकानेर – पूनरासर ग्राम के प्रसिध्द श्री पूनरासर हनुमानजी का 3 दिवसीय भादवा मेला कल दिनांक 30-08-2025 को विधिवत् रूप से समापन हुआ है 3 दिनों में अनुमन दी से ढाई लाख बीकानेर सहित आस पास के गांव शहर के श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ उठाया इस दौरान प्रशासन और श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट कोलकाता सहित विभिन्न संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर सुलभ सुविधाएं उपलब्ध करवाई।

मेले में श्री ताराचंद सारस्वत विधायक श्रीडूंगरगढ़ और श्री जेठानंद व्यास विधायक बीकानेर पश्चिम सहित अन्य नेताओं ने व्यवस्था का अवलोकन के साथ मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना कर मेले का उत्साहवर्धन किया !!

श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट कोलकाता द्वारा नवाचार करते हुए दर्शन हेतु मंदिर परिसर में ही 3 लाइन लगाकर परिसर को पूर्णरूप से छायादार करके उसमें बड़े बड़े कुलर पंखे लगाकर पानी छाछ जैसी विशेष सुविधा उपलब्ध करवा कर श्रद्धालुओं को गर्मी और थकान को राहत दी जिसकी प्रशंसा हर एक एक भक्त करता नजर आया।

मेले समापन पश्चात कल देर रात श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट कोलकाता के ट्रस्टी जुगराज सिरोहिया, बजरंगलाल पारीक, मोटूलाल हर्ष, सम्पत पारीक, रमेश व्यास, तुलसीदास पुरोहित ने मेले के सफल संचालन हेतु मौके पर आए प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक सेवा संगठन समितियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दुपट्टा और बाबा की माला पहनाकर सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया !!

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!