Bikaner Live

भारतीय जीवन बीमा निगम श्रीडूंगरगढ़ की शाखा ने मनाया 69 वा स्थापना दिवस सीनियर सिटीजन पत्रकार तोलाराम मारू का किया गया सम्मान।

भारतीय जीवन बीमा निगम की 69 वीं वर्षगांठ सेटेलाइट शाखा श्रीडूँगरगढ़ में आनंदमय व उत्साहपूर्वक मनाई गई! श्वेता चोहान द्वारा बहुत ही शानदार रंगोली की गई। कार्यालय को बहुत ही जोरदार सजाया गया। दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। निगम गीत के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में सेटेलाइट

शाखा प्रबंधक श्री के.सी.मीणा ने निगम की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी । उपस्थित जनों ने उपलब्धियां सुनकर तालियां बजाकर प्रसन्नता के भाव व्यक्त किए।कर्मचारियों, अभिकर्ताओं व पॉलिसी धारकों को बधाईयां व शुभकामनाएँ दी! सीनियर सिटीजन सामाजिक कार्यकर्ता व अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू का माला पहनाकर सम्मानित किया गया।पत्रकार श्री तोलाराम जी मारु ने भी सभी को स्थापना दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए निगम की उपलब्धियां व्यक्त करते हुए अपने विचार व्यक्त किये! इस अवसर पर, वरिष्ठ पत्रकार तोलाराम मारू निगम‌ कर्मचारियों व अभिकर्ताओं को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया!। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक के सी मीना एबीएम दीपक सारण डबल ए ओ दिनेश कथूरिया सुनीता जेन विकास अधिकारी के एल जेन एस के सोनी आर के कच्छावा भूवनेश पारीक जी एस सारस्वत जयसिंह अभिकर्ता लक्ष्मण सुथार संदीप शर्मा ओमप्रकाश जाखड़ कु श्वेता चोहान आदि उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!