Bikaner Live

डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025

डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यक्रम मनाया गया। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ

अधिष्ठाता डॉ. राहुल सिंह पाल के प्रेरक भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को खेलकूद में भाग लेने और स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी। इसके बाद फिट इंडिया शपथ दिलाई गई और ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दूसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसका विषय था “क्या आधुनिक फिटनेस संस्कृति स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है या शरीर की छवि संबंधी समस्याएँ उत्पन्न करती है?” इसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। तीसरे दिन शतरंज और दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अंत में विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रीता (सहायक प्राध्यापक), डॉ. सोनिया मोर (सहायक प्राध्यापक) एवं अन्य शिक्षण एवं अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!