Bikaner Live

भाटी बने अकाउंटेंट्स एसोसिएशन बीकानेर के जिलाध्यक्ष …….

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर के जिलाध्यक्ष एवं प्रान्तीय प्रतिनिधियों के चुनाव वर्ष 2025 हेतु चुनाव अधिकारी श्रवण छींपा ने बताया कि इस बार जिलाध्यक्ष के साथ-साथ 11 प्रान्तीय प्रतिनिधियों के चुनाव दिनांक 01.09.2025 को सम्पन्न हुऐ जिसमें जिलाध्यक्ष पद हेतु प्रत्यासी श्री सवाई सिंह भाटी निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री जितेन्द्र चौधरी से 58 मतों से विजयी घोषित किये गयें।

इसी प्रकार प्रान्तीय प्रतिनिधियों में विजेता रहे प्रत्यासियों में श्री ओंकार सिंह को सर्वाधिक 237 मत. श्री नितेश फुलवारियां को 228 मत, श्रीमति प्रीति सहारण को 220 मत, श्री आशीष शर्मा को 205 मत, श्री ताराचन्द गोदारा को 204 मत, श्री मोतीराम कस्वा को 199 मत, श्री अनिल व्यास को 187 मत, श्री मनीष मेघवाल को 174 मत, तथा श्री राजेश मण्डा को 169 मत प्राप्त किये एवं श्री भवंर लाल चौधरी, व श्री रणजीत सिंह राठौड़ को पूर्व मे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया था।

श्री छींपा ने बताया कि चुनाव कार्य हेतु श्री गौरीशंकर रांकावत, श्री विजयसिंह सेंगर श्री श्रवण हटिला. श्री दिनेश गहलोत व अन्य सेवा निवृत्त लेखाकर्मियो का सहयोग रहा। श्री छीता द्वारा चुनाव में सहयोग हेतु जिला शाखा का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी द्वारा सभी को धन्यवाद व्यक्त किया।

(श्रवण छींपा) चुनाव अधिकारी

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!