Bikaner Live

*राष्ट्रीय गांधी रत्न अवार्ड प्रतिभा सम्मान समारोह 2025- सामाजिक कार्यकर्ता कमला प्रजापत सम्मानित*

सूरजगढ़। राजस्थान प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा सूरजगढ़ में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के संस्थान अध्यक्ष श्री धर्मपाल जी गाँधी की अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा प्रतिभागियों को देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को चयनित कर सम्मानित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि चयन समिति द्वारा सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा , न्याय, प्रकृति, संगीत, कवि, लेखक आदि की सूची जारी कर

प्रयागराज उत्तर प्रदेश से एडवोकेट ऋतंधरा मिश्रा, पिलानी राजस्थान से डॉ. आकांक्षा चौधरी, अजमेर से ममता देवड़ा, राजलदेसर चुरू से कमला प्रजापत, झुंझुनूं से ममता गर्वा, चूरू से दिनेश्वरी वाल्मीकि, तारानगर चूरू से महेशराज, उदयपुरवाटी से जितेंद्र कुमार राठी, पिलानी आलमपुरा से मोनिका लांबा, पिलानी से राजेश शर्मा, चिड़ावा से मंजीता राव, ग्रेटर नोएडा से एडवोकेट सुन्दरी डोगर, झुंझुनू से संतोष चौधरी व रेणु कस्वां, दिल्ली से समाजसेवी सुमन, बिहार से दुर्गेश्य कुमार, झुंझुनूं से देवेंद्र सिंह शेखावत, सूरजगढ़ से दरिया सिंह बरवड़, सिक्किम से शांति सुनदास, कासिमपुरा झुंझुनूं से कपिल देव शर्मा, आगरा से डॉ. रविंद्र कुमार, नोएडा से रुमन कुमारी, जयपुर से हेमलता,गोरव, कमल,शीतल सैन,आदि प्रतिभागियों को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 मुख्य अतिथि अर्चना द्वारा देकर सम्मानित किया गया। श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा हर वर्ष शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, खेल, स्वच्छता, शांति, पर्यावरण, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, हस्तकला, पत्रकारिता, साहित्य एवं लेखन, कला एवं संस्कृति, योग, संगीत, नृत्यकला, देश सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित करता है।
इस अवसर पर संपादक अंजू गाँधी, हितेश शिल्ला, दरिया सिंह डीके, सुनील गाँधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!