Bikaner Live

सेठ जगन्नाथ बजाज की 33वीं पुण्यतिथि पर बाबा रामदेव जी की दिव्य महाज्योत आज आएगी हिम्मतसर

नोखा  हिम्मतसर के सेठ जगन्नाथ बजाज की 33वीं पुण्यतिथि पर लोक देवता बाबा रामदेव जी की दिव्य महाजोत आज बुधवार 3 सितंबर को प्रातः 9:30 पर हिम्मतसर आएगी। हिम्मतसर के पूर्व सरपंच सूरजमल बजाज के हवाले से डॉक्टर धनराज शर्मा ने बताया कि रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव जी के निज मंदिर से 2 सितंबर की साय महाजोत प्रस्थान हुई जो खारा, फलोदी, आऊ करनू, नागौर, श्री बालाजी, नोखा होते हुए 3 सितंबर को प्रातः 9:30 पर हिम्मतसर पहुंचेगी। जहां माल्यार्पण,प्रसाद वितरण आदि का कार्यक्रम मूर्ति स्थल पर होगा। इससे पूर्व सभी जगह महाजोत का स्वागत किया गया और लोगों ने दर्शन का लाभ लिया। नोखा में आज सुबह 9 बजे सुजानगढ़ रोड स्थित बागड़ी शिव मंदिर के सामने नोखा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्रीनिवास झवर सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य जन महाजोत का स्वागत कर दर्शन लाभ लेगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!