Bikaner Live

शिक्षक नेता बाबूलाल शर्मा की तीए की बैठक में जन सैलाब उमड़ा


नोखा (बांदीकुई ) नोखा के पूर्व शिक्षक नेता बांदीकुई (दोसा) के निवासी 80 वर्षीय बाबूलाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामविलास शर्मा का 30 अगस्त 2025 को जयपुर अस्पताल में निधन के बाद बांदीकुई में परशुराम भवन में एक सितंबर को तीए की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में नर – नारी,संगे – संबंधित घर परिवार सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधियों गणमान्यो ने पुष्पांजलि व मोन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया।
विभिन्न संगठनों सेवाभावी संस्थाओं ने शोक संदेश प्रेषित किए गरुड़ पुराण वाचक बबलू पंडित ने शोक संदेश पढ़कर सुनाएं ज्ञात रहें शिक्षक नेता बाबूलाल शर्मा का बीकानेर जिले में अधिकांश कार्यकाल नोखा में ही रहा वह शिक्षक नेता श्याम सुंदर व्यास के नजदीकी अच्छे खासे सहयोगी रहे वह जुझारू शिक्षक नेता थे अपने निजी जिले दोसा के बांदीकुई में स्थानांतरण के बाद वह बांदीकुई के साथ-साथ दोसा के जिला अध्यक्ष भी रहे है उनके अनुज भ्राता महेश शर्मा पिछले 35 वर्षों से नोखा में किंग्सवे,भट्टड़ केबल्स वर्तमान में सारुण्डा केबल्स में कार्य करते हैं।
शर्मा के निधन को लेकर बांदीकुई में शोक व्यक्त करने वालों का जनसैलाब  उमड़ पड़ा बांदीकुई विधायक भागचंद टाकाड़ा ,बांदीकुई नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ,बांदीकुई भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ,अनेकों पार्षदों ने पहुंचकर शोक जताया नोखा से पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष एवं गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरचंद मोदी ने भी बांदीकुई पहुंचकर अपनी विभिन्न संस्थाओं की ओर से शोक जताया। ज्ञात रहे की श्री शर्मा परोपकारी हरदिल अज़ीज़ मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे ।
परिवार के अनुज भ्राता महेश कुमार शर्मा हाल नोखा, अनिल, दीपक, पुत्र पार्षद पति निरंजन उर्फ बबलू, मार्शल ,मोहित और सोहल भ्राता पुत्र ने आगंतुकों का हाथ जोड़कर आभार जताया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!