Bikaner Live

जागरूक युवा सेवा समिति द्वारा बाबा रामदेव का भंडारा एवं प्रसाद वितरण


बीकानेर-जागरूक युवा सेवा समिति राम मंदिर सेक्टर नंबर- 3 पवनपुरी द्वारा हर वर्ष के भांति इस बार भी लोक देवता बाबा रामदेवजी के आशीर्वाद से भंडारे व प्रसाद का वितरण भव्य रूप से किया गया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और बाबा रामदेव जी की आरती कर प्रसाद ,भंडारा ग्रहण किया व आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे के सफल आयोजन में दिनेश राठौड़ ,गणेश पवांर ,कमल सागर, मनीष देवड़ा, पवन सिरोही, विक्की सांखला, राम सुंदर पंवार ,विपिन कनौजिया, प्रशांत, विकी सांखला, आराधना लाइट डेकोरेशन आदि सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।
भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रेम और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!