Bikaner Live

रामदेव जी मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी भव्य अभिषेक और महाप्रसाद

मुरलीधर स्थित रामदेव जी मंदिर में हर साल अभी अभी इस साल भी भव्य अभिषेक और महाप्रसाद

का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय पंडित कपिल देव जी ओझा की याद में किया गया, जिसमें कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

मंदिर में भगवान रामदेव जी का विशेष अभिषेक और सिंगार का आयोजन पंडित राजेश ओझा द्वारा किया गया। भगवान रामदेव जी की पूजा और अभिषेक विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।

इसके बाद मंदिर में कढ़ाई प्रसादी और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस आयोजन को पंडित कपिल देव जी ओझा की स्मृति में हर साल की भांति किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।

इस विशेष आयोजन में गणेश दास जी ओझा, भवानी शंकर जी ओझा, नवरत्न रंगा, गोपाल जी छंगानी, पंडित दीनदयाल जी, बंटी व्यास, राजेश कुमार ओझा, मेघराज जी ओझा, ईश्वर नारायण हर्ष, दाऊजी हर्ष, दीपक ओझा, राधा कृष्ण ओझा, जयप्रकाश ओझा, अक्षय उपाध्याय, योगेश जोशी, नवरत्न ओझा, दाऊ दयाल जी ओझा, पवन देराश्री, मोहित सुथार, रामलाल चूरा सहित अन्य प्रमुख लोग
उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!