
बीकानेर। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर बीकानेर शहर में पितृपक्ष के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कथा 15 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक गोकुल धाम भवन, कोठारी हॉस्पिटल के पीछे, जस्सूसर गेट, बीकानेर में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।
कथा का वाचन मारवाड़ माटी के सुप्रसिद्ध संत परमहंस श्री 108 श्री डॉ. रामप्रसादजी महाराज (महंत, श्री बड़ा राम धारा, सूरसागर, जोधपुर) अपने मुखारविंद से करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 15 सितम्बर, सुबह 9 बजे ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर से निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगी, जो पूरे शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार, कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल – श्री बड़ा राम धारा सूरसागर पर भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी इस आध्यात्मिक रसपान का लाभ उठा सकें।
निवेदक के रूप में नन्दकिशोर जी सोनी, पवन सोनी, अभिषेक सोनी, ऋषभ सोनी और मधुरम सोनी (मांडण) ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।













