
बेहतर कपास परियोजना के अंतर्गत पेस्टीसाइड डीलर्स मीटिंग आयोजित
नोखा, सितम्बर 2025।
अंबुजा फाउंडेशन एवं बेटर कॉटन कार्यक्रम के तहत नोखा में पेस्टीसाइड डीलर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय डीलर्स, कृषक प्रतिनिधि एवं परियोजना से जुड़े कार्मिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पीयू मैनेजर श्री ललित सिंह भाटी एवं श्री सुधर्शन मंगोलिया उपस्थित रहे।
सबसे पहले पीयू मैनेजर श्री ललित सिंह भाटी ने अंबुजा फाउंडेशन एवं बेहतर कपास परियोजना की गतिविधियों का परिचय करवाया और डीलर्स को फाउंडेशन के उद्देश्यों तथा कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
इसके बाद श्री सुधर्शन मंगोलिया ने PPT के माध्यम से डीलर्स को प्रेज़ेंटेशन दिया। उन्होंने किसानों एवं डीलर्स को फसलों में संतुलित कीटनाशक उपयोग, सुरक्षित कृषि पद्धतियों और बेहतर कपास उत्पादन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने Cocktail Spray के नुकसान तथा एक ही समूह (Same Pesticide Group) के कीटनाशकों के बार-बार उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार से बताया और डीलर्स से किसानों को सही जानकारी देने की अपील की।
इस अवसर पर फील्ड फैसिलिटेटर्स – श्री बजरंग बिश्नोई, श्री पन्नाराम भांभू, श्री पवन चौधरी एवं श्री समेसता बिश्नोई ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंच संचालन का कार्य श्री महावीर जालप ने किया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कपास की खेती में कीटनाशक का प्रयोग वैज्ञानिक पद्धति से और निर्धारित मात्रा में ही करना चाहिए, ताकि मिट्टी, जल एवं पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अंबुजा फाउंडेशन की ओर से किया गया।




























