Bikaner Live

जिला प्रभारी सचिव ने जैतासर में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा निदेशक सहित अन्य अधिकारी रहे साथ
बीकानेर, 17 सितंबर। शिक्षा सचिव तथा जिला प्रभारी सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के जैतासर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) श्री किशन दान चारण, एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सहायक निदेशक विक्रम सिंह चौहान सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभारी सचिव ने आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के रहने-खाने की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं से भी पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें तथा सुनिश्चित करें कि बालिकाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब मन लगाकर पढ़ें और अपने परिवार और शहर का नाम रोशन करें।
प्रभारी सचिव ने नवनिर्मित बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इसकी गुणवत्ता पर संतोष जताया। स्कूल परिसर में उन्होंने पौधारोपण किया तथा जिले में शिक्षा विभाग द्वारा किए गए पौधरोपण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लें।
शिक्षा सचिव ने विद्यालय में वाशिंग मशीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!