Bikaner Live

माहेश्वरी सदन में एक्यूप्रेशर शिविर
का समापन 21 को

बीकानेर, 17 सितम्बर। प्रीति क्लब के सौजन्य से स्वर्गीय दामोदर दास, श्रिया देवी एवं गणेश राठी की पुण्य स्मृति में महेश राठी एवं राठी परिवार की ओर से जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी अस्पताल मार्ग पर स्थित माहेश्वरी सदन में 8 सितम्बर से सुबह सात बजे से दस बजे तक आयोजित निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं चिकित्सा शिविर का समापन 21 सितम्बर को होगा। शिविर में कोलकाता के डॉ.ललित कुमार सोमानी सेवाएं दे रहे है।
प्रीति क्लब के अध्यक्ष गोपी किशन पेड़ीवाल ने बताया कि राठी परिवार के सहयोग से आयोजित एक्यूप्रेशर शिविर में प्रतिदिन सुबह दस बजे तक 40 रोगियों को टोकन वितरित  हो जाते है । दोपहर एक बजे के बाद भी डॉ. सोमानीजी प्रेम और आत्मीयता के साथ रोगियों को देखते है। क्लब के सचिव रघुवीर झंवर ने बताया कि शिविर में लकवा, पोलियो, गठिया, दमा, आंव, मोटापा, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, माइग्रेन, साइनस, स्पॉन्डिलोसिस, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर आदि रोगों का इलाज किया जाता है । उन्होंने बताया कि शिविर में क्लब के सदस्य कालूजी राठी, बृज मोहन चांडक, दाऊ लाल बिन्नानी, राजेंद्र चांडक व रमेश चांडक आदि सामाजिक बंधु अपनी सेवाएं निष्ठा पूर्वक दे रहे है। अब तक करीब 500 से अधिक रोगियों का इलाज किया जा चुका है, उन्हें स्वस्थ होने के लिए योगिक व शारीरिक अभ्यास भी बताया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!