
नोखा। मानव प्रबोधन प्रन्यास, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर के तत्वाधान में आयोजित 29 वीं गीता ज्ञान परीक्षा नोखा में कल 19 सितंबर 2025 को स्वामी संवित् सोमगिरि महाराज के आशीर्वाद से अधिष्ठाता स्वामी श्री विमर्शानंद गिरि महाराज के सानिध्य में व हरीश चंद शर्मा, बीकानेर के उत्तरदायित्व में नोखा की स्कूलो मे होगी। इस महायज्ञ में नोखा,रोडा व जसरासर के विधालय शामिल होगे। इस महायज्ञ मे लगभग 3500 विद्यार्थी भाग लेंगे। इस भव्य आयोजन के लिए विधालयो व विद्यार्थियो में उत्साह का माहौल है। इस परीक्षा को सुचारू रूप से पूर्ण करवाने हेतु बीकानेर से हरीश चंद शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बीकानेर से नोखा आएगी। नोखा में इस गीता ज्ञान लिखित परिक्षा को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए नोखा प्रभारी पवन चांडक के साथ लगभग 30 साधकगण व विधालयो के अध्यापक भी व्यवस्था में भाग लेंगे। इस परीक्षा में 60% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें स्कुल बैग, पानी की बोतल, किताबें, रजिस्टर, पेन आदि पुरस्कार स्वरूप विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया नवंबर माह में 24 वी गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का भी आयोजन होगा। जिसमे विधाथि॓यो को पुरस्कार स्वरूप नकद रूपए दिये जायेंगे।












