Bikaner Live

सड़क पर सुरक्षित कैसे रहें

रोटरीक्लब,

बीकानेर द्वारा इंटरैक्ट क्लब एसडीपीमेमोरियल सी. सेकेंडरी स्कूल व इंटरैक्ट क्लब बाल गोविंदम स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।सुश्री संजु शेखावत ने स्लाइड शो के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग ट्रैफिक से संबंधित नियमों की जानकारी प्रदान की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे डी डी व्यास ने विद्यार्थियों से कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। रोटे विकास केली ने इंट्रैक्ट की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। रोटे दिनेश आचार्य ने कहा कि हमारे में और पाश्चात्य देशों में फर्क है हम ट्रैफिक नियमों को तोड़ने में गर्व महसूस करते हैं पाश्चात्य देशों में ग्लानि महसूस करते हैं। एसडीपी स्कूल की प्रबंध निदेशक श्रीमती सीमा पुरोहित ने कहा की विधार्थियों के लिये इस प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए ताकि उनको शिक्षा के साथ साथ एक अच्छा नागरिक बनने की शिक्षा मिल सके। श्रीमती पुरोहित ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रगट किया। बाल गोविंदम स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री चांडक ने विद्यार्थियों को प्रदान की गई जानकारी की सराहना करते हुए कहा कि इंटरैक्ट क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक विकास के कार्यों से जोड़ना चाहिये। डूडी होण्डा के सेल्स मैनेजर श्री दिनेश सांखला द्वारा लाइसेंस से ड्राइविंग तक पुस्तिका का वितरण किया गया। रोटे घनश्याम कोठारी व रोटे ओ पी मोदी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!