समिति संयोजक आसकरण ओझा ने बताया कि हमारा बीकानेर छोटी काशी नाम से विश्व विख्यात है लेकिन वर्तमान में कुछ असामाजिक तत्व बीकानेर नाम का दुरुपयोग कर रहे है और बीकानेर को बदनाम करने में लगे हुवे है। शोशल साइट पर कुछ आईडी में बीकानेर का नाम जोड़कर खुद को बीकानेर का ठेकेदार घोषित कर रहे है कुछ स्वघोषित बीकानेर की शेरनी तो कुछ बीकानेर की गर्ल इत्यादि नाम से आईडी बना रखी है, बीकानेर का नाम लगाना गर्व की बात है लेकिन ये लोग आए दिन विवादों में घिरे रहते है इनके वीडियो में अपशब्दों को बौछार रहती है, अमर्यादित वीडियो बहुत प्रचलित भी होते है जिसके कारण बीकानेर शहर का नाम धूमिल हो रहा है, बीकानेर की जनता भी इनकी हरकतों से आहत हो चुकी है। इनके द्वारा आये दिन लड़सी झगड़े के वीडियो अपलोड कर भावी पीढ़ी को गलत संदेश दे रहे है। समिति ने बीकानेर के नाम का गलत उपयोग करने का विरोध किया है सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन इस ऐतिहासिक शहर को बदनाम करने का अधिकार किसी को नही देंगे। इस पवित्र शहर का इसप्रकार के वीडियो, अभद्र भाषा के कारण अपमानित नही होने देंगे। जिला कलेक्टर महोदय को इस मामले से अवगत करवाया है। अब यदि प्रशासन इस मामले में जल्द कार्यवाही नही करता तो बीकानेर की जनता के साथ इन असामाजिक तत्वों का विरोध किया जाएगा, जनता आंदोलन की राह पकड़ेगी जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान मुकेश कुमार ओझा, निशांत गोड, सागर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
सादर प्रकाशनार्थ













