Bikaner Live

नोखा में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई में 1920 लीटर बाबा घी सीज

नोखा में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई में 1920 लीटर बाबा घी सीज
बीकानेर, 19 सितम्बर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान’ के तहत नोखा में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानु प्रताप सिंह ने नोखा में कारवाई के दौरान घी, तेल आदि के नमूने लिए। कार्यवाही में मैसर्स योगेश एंटरप्राइजेज पर घी बाबा ब्रांड का नमूना लिया जाकर 1916 लीटर घी को सीज किया गया। मौके पर साफ सफाई रखने के निर्देश प्रदान किया गए। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कारवाई की जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!