Bikaner Live

पावन शरद पूर्णिमा पर हनुमान भक्तों के लिए खास खबर


बीकानेर के श्रीरामसर रोड स्थित श्री रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर,महानंद जी की तलाई पर आगामी शरद पूर्णिमा दिनांक 05/10/25 शाम 04 बजे से 06/10/25 शाम 04 बजे  तक श्री हनुमान चालीसा के अखंड पाठ तत्पश्चात सुंदरकांड का आयोजन होने जा रहा है जो की पिछले 6 वर्षों से प्रत्येक शरद पूर्णिमा पर अनवरत चलता आ रहा है।
इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यह किसी ट्रस्ट या समिति द्वारा नहीं बल्कि यहाँ के नियमित दर्शनार्थी द्वारा ही सफल आयोजन किया जाता है कोई भी व्यक्ति यहाँ आकर अपनी इच्छा अनुसार श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आनंद यहाँ ले सकता है यहाँ के भक्तों का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल श्री हनुमान जी की कृपा मात्र से ही होता है।
दिनांक 22/09/25 को भक्तों द्वारा इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया और कार्यक्रम की तैयारियों का आगाज किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र व्यास,महेश आचार्य,अमित नारायण, शुभम व्यास,शिवम् व्यास,आशीष पुरोहित,अभिषेक मारू,विजय नारायण,गिरिराज आचार्य,सौरभ व्यास,मदन स्वामी,आशुतोष आचार्य,गोपाल व्यास,गौरव व्यास,आदि पोस्टर विमोचन में उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!