Bikaner Live

संत गोपीराम महाराज के सानिध्य में नवरात्रा में श्री रामचरितमानस के सामूहिक नवाहॣ पारायण पाठ



नोखा । श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्रा के पावन पर्व के अवसर पर श्री राम आश्रम वृंदावन के परम पूज्य संत श्री गोपीराम महाराज के पावन सानिध्य एवं उनकी अगवानी में आसोज सुदी एकम सोमवार 22 सितंबर से भक्ति भाव के साथ श्री रामचरितमानस के सामूहिक नवाहॣ पारायण पाठ का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ।
सत्संग समिति के जगदीश प्रसाद खत्री, प्रहलाद मोहता ने बताया कि यह कार्यक्रम 22 सितंबर से 30 सितंबर तक दो पारियों सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे व शाम 8:00 बजे से 10:00 बजे तक 9 दिन चलेगा। रामकिशन खत्री और महावीर झंवर ने कहा कि इस वर्ष भगवान की विशेष कृपा रही जो प्रथम बार श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा 21 सितंबर को संपूर्ण हुई और अगले ही दिन 22 सितंबर से श्री रामचरितमानस के सामूहिक नवाहॣ पारायण पाठ का आयोजन इसी स्थल श्री कृष्ण मंदिर परिसर में बने विशाल पंडाल में प्रारम्भ हुई। याद रहे संत गोपीराम जी महाराज के मुख से 15 से 21 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का हजारों की तादाद मे नर- नारियों ने भक्ति भाव से श्रवण करते हुए पुण्य लाभ कमाया l

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!