भगवती माँ राज राजेश्वर दीप कंवर सती माता जी, जो देवी कुण्ड सागर में विराजमान हैं, उनके पावन स्थल को 200 वर्ष पूर्ण होने का दिव्य अवसर प्राप्त हुआ है। यह हम सभी ग्रामवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि हमें माता रानी के इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। इस पावन अवसर पर सती माता भक्त मंडल एवं समस्त ग्रामवासी मिलकर 151 मीटर की चुनरी माता रानी को अर्पित करेंगे। यह चुनरी यात्रा ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर माता रानी के धाम पहुंचेगी, जहाँ जयकारों और भक्ति भाव से वातावरण गुंजायमान होगा।
कार्यक्रम दिनांक 26 सितम्बर 2025 को शाम 4:30 बजे से आरंभ होगा। इसके पश्चात दिनांक 29 सितम्बर 2025 को शाम 7:00 बजे महा प्रसादी का आयोजन रखा गया है और रात 9:00 बजे से भव्य जागरण का कार्यक्रम होगा। इस शुभ अवसर पर ग्राम के हर व्यक्ति का स्नेह और सहयोग इस उत्सव को और भी भव्य बनाएगा। माता रानी के 200 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक क्षण हमारी आस्था, एकता और भक्ति का प्रतीक है, जिसे पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।
निवेदक।। सती माता भक्त मंडल एवं समस्त ग्राम वासी देवी कुंड सागर ।।

दीप कुंवर सती माता मंदिर के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सती माता भक्त मंडल एवं समस्त ग्रामवासी मिलकर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन करेंगे। यह मंडल सन 2016 में स्थापित हुआ था और आज माँ भगवती की कृपा से निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
शोभायात्रा 26 सितम्बर 2025 को सायं 4:30 बजे ठाकुर जी मंदिर सागर से प्रारंभ होकर सती माता मंदिर प्रांगण तक पहुँचेगी। इस दौरान गाजे-बाजे और DJ की धुन पर श्रद्धालु माता की जय-जयकार करते हुए चलेंगे।
माता की चुनरी ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर सती माता मंदिर में पहुँचकर माँ भगवती राजराजेश्वरी को अर्पित की जाएगी।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी माता-बहनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भक्तिमय आयोजन को सफल बनाने का विशेष निवेदन किया है।












