Bikaner Live

केंद्रीय क़ानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा लूणकरणसर बाजार में
soni

केंद्रीय क़ानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने 22-29 सितंबर तक चल रहे जीएसटी उत्सव ( घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार) के तहत लूनकरणसर में कालू रोड स्थित खुदरा रेट विक्रेता विनायक भोग मसाला और श्री भेरू इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी स्टोर पर जाकर दुकानदारों से मुलाकात की ।इस दौरान दुकानदारों श्री भीवा राम ,श्री सुभाष शर्मा और गोरधन शर्मा ने बताया कि उन्होंने 22 सितंबर से ही जीएसटी की नई दरों से सामान की बिक्री शुरू कर दी है । आमजन को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है जीएसटी दरें कम होने से लोगों में खुशी का माहौल है

*जीएसटी उत्सव को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री और खाद्य मंत्री लूणकरणसर में दुकानदारों से हुए रूबरू*

बीकानेर, 22 सितंबर।  22-29 सितंबर तक चल रहे जीएसटी उत्सव अंतर्गत मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में कालू रोड स्थित दुकानदारों से बातचीत की। इस दौरान खुदरा विक्रेता विनायक भोग मसाला के श्री भीवाराम और श्री भैरूं इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी स्टोर के श्री सुभाष शर्मा और श्री गोवर्धन शर्मा ने कि उन्होंने 22 सितंबर से ही जीएसटी की नई दरों से सामान की बिक्री शुरू कर दी है। आमजन को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है।  जीएसटी दरें कम होने से लोगों में खुशी का माहौल है। श्री सुभाष शर्मा ने बताया कि जो पाइप पहले 70 रूपए फीट बिक रही थी उसकी कीमत अब 65 रूपए प्रति फीट हो गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!