Bikaner Live

रेलसेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ की मेहनत  रंग लाई। अब वंदे भारत ट्रेन का ठहराव  श्रीडूंगरगढ़ मे होगा
soni

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

बीकानेर से दिल्ली वदे भारत ट्रेन का  चलना तय हुआ। लेकिन  श्रीडूंगरगढ़ मे वदे भारत ट्रेन का ठहराव नहीं रखा। वन्दे भारत ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ मे कराने के लिए  विधायक ताराचंद सारस्वत तथा अन्य अनेकों लोगों प्रयास किया।रेल मंत्री तथा  तथा केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी समय-समय पर पत्र देकर श्रीडूंगरगढ़ मे वन्दे भारत ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ मे कराने हेतु लिखा। विधायक ताराचंद जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष रहते  हुए रेल सेवा  विस्तार हेतु बहुत प्रयास किये। रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू व रेलसेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के मंत्री विनोद गिरी गुसाई ने भी केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम जी को लिखा। दिनांक 23 सितम्बर 2025 को रेलसेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू मंत्री विनोद गिरी गुसाई ने सर्किट हाउस बीकानेर मे मुलाकात की।मंत्री महोदय को ज्ञापन  देकर वार्ता में बताया कि वन्दे भारत ट्रेन का ठहराव  श्रीडूंगरगढ़ मे नही है। बीकानेर जिले में अन्य किसी स्थान पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं है। जबकि चुरू जिले में तीन स्टेशन रतनगढ़ चुरू सादुलपुर में इस ट्रेन का ठहराव है। बीकानेर से रतनगढ़ की दूरी 140 किमी है।बीच मे ठहराव नहीं है ‌जबकि चुरू जिले में मात्र 40 किमी के बाद ठहराव रखा है।  जिस प्रकार आपने बीकानेर सियालदा दुरंतो एक्सप्रेस का बिना जक्सन श्रीडूंगरगढ़ मे यात्रियों के हित
को देखते हुए ठहराव कराया था। इसी प्रकार वन्दे भारत ट्रेन का श्रीडूंगरगढ़ मे ठहराव सुनिश्चित किया जाए। तमाम बातों क़ो मंत्री महोदय ने बहुत ध्यान पूर्वक सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों व अन्य से वार्ता कर श्रीडूंगरगढ़ मे ठहराव सुनिश्चित करने का कहा। थोडी देर बाद रेलसेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू को फोन कर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम जी के निजी सचिव तेजाराम जी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव के आदेश हो गये है।। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी ने अलग से भी एक ज्ञापन सौंपा जिसमें भी वन्दे भारत ट्रेन के श्रीडूंगरगढ़ मे ठहराव की मांग।रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू व मंत्री विनोद गिरी ने केन्द्रीय मंत्री महोदय अर्जुन राम जी का माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। रेलसेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने सभी जनो का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने श्रीडूंगरगढ़ में वदे भारत चलाने का  प्रयास किया। माननीय मंत्री महोदय ने तोलाराम मारू के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी ली। वन्दे भारत ट्रेन के श्री डूंगरगढ़ आगमन पर स्वागत सत्कार किया जायेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!