




नोखा। नोखा के समीप नोखा गांव में पूनरासर धाम जाने वाले पैदल यात्री जय श्री राम संघ एवं ग्रामीणो द्वारा संघ के 27 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शारदीय नवरात्रा के पावन पर्व पर 22 सितंबर से 30 सितंबर 9 दिन तक दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नोखा गांव सहित आसपास व दूर दराज के श्रद्धालु बड़ी तादाद में राम कथा का रसपान करते हुए पुण्य लाभ ले रहे हैं। व्यास पीठ पर विराजित भगवान महादेव उपासक कथा व्यास विद्वान पंडित महावीर महाराज ने कथा के तीसरे दिन बुधवार 24 सितंबर को अपनी अमृतमय मधुर वाणी में श्री राम कथा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज तीसरे दिन अयोध्या कांड में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महाराज जी ने छोटे से राम को अपनी गोद में लिया और पंडाल में बहुत ही खुशियां मनाते हुए पुष्पवर्षा, थाली बजाकर, शंखनाद से भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व नोखा से श्रीअर्केश्वर महादेव मंदिर टीम के सदस्य दिनेश सिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार झंवर,मोहित जोशी, इन्द्रचंद मोदी का मंच पर कथा व्यास व आयोजको द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य यजमान के रूप में केसरी चन्द पंचारिया ने सपत्नीक व्यास पीठ के सामने प्रथम पक्ति में बैठकर कथा का रसपान किया।



























